Samastipur

सरायरंजन में महायज्ञ को लेकर निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा

समस्तीपुर.मुसरीघरारी नगर पंचायत अंतर्गत बथुआ बुजुर्ग स्थित संत कबीर मठ में आयोजित तीन दिवसीय सत सनातन महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश शोभा यात्रा में 251 कन्याओं ने भाग लिया। यह कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए हरसिंहपुर कोठी एवं सरैया पुल चौक से बथुआ बुजुर्ग स्थित डीहवारणी स्थान पहुंची। यहां से जल कलश लेकर महायज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस संबंध में महायज्ञ के मुख्य मार्गदर्शन महर्षि योगानंद महाराज ने बताया कि महायज्ञ के प्रथम दिन महायज्ञ की झांकी एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई है। महायज्ञ के दूसरे दिन सत सनातन महायज्ञ के पश्चात देर शाम में सत्संग एवं भजन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन है। वहीं महायज्ञ के तीसरे दिन महायज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात आरती, पूजन एवं सत्संग का आयोजन है।

 

 

महायज्ञ को सफल बनाने में महर्षि योगानंद महाराज के अलावा ब्रजेश मुनि, चेतन दास, महंत कमलेश्वर दास, धर्मदेव दास, चंदन कुमार,मुकेश चौरसिया, अजय कुमार, आशीषनाथ चौरसिया, लक्ष्मण कुमार, अमरेश कुमार, रोशन कुमार, नीरज कुमार, विकास कुमार, शुभम कुमार, निरंजन प्रसाद, कुणाल कुमार, विजय कुमार चौरसिया थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!