दलसिंहसराय:यज्ञ को लेकर 211 कन्याओ द्वारा निकाला गया शोभा यात्रा
दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखन्नी वार्ड छह स्थित मां वैष्णवी मंदिर देवादि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ समारोह हेतु शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया.211 कन्याओ द्वारा शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकाला गया. जो गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुआ. यात्रा में उट हाथी बैंड बाजा सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने भाग लिया.
आयोजक यशवंत कुमार राय, राकेश कुमार राय के नेतृत्व में छह दिवसीय यज्ञ का आयोजन आज से शुरू हुआ. भक्ति गानो व उच्चारण से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया. मौके पर पुरोहित चंदन झा, अमित झा, सरपंच प्रतिनिधि नवीन कुमार, सुधीर कुशवाहा, संतोष कुमार, आदर्श यादव, आदित्य यादव, कुंदन कुमार, हीरालाल शर्मा, संजीत कुमार, डब्लू यादव, हेमंत राय, गया प्रसाद यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.