होमगार्ड जवान से शादी करने मंदिर पहुंची नाबालिग प्रेमिका:इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती..
बेगूसराय में इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद लव, सेक्स और धोखा का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। प्रेमी ने जब मंदिर पहुंचकर शादी से इनकार कर दिया तो खूब बवाल हुआ। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़ा को उठाकर थाना पहुंचा दिया। मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र के महेंद्रगंज काली मंदिर की है।प्रेमिका बछवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि प्रेमी समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है और उसे हाल ही में होमगार्ड की नौकरी मिली है।
दरअसल, बछवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली काजल (काल्पनिक नाम) की मां की मौत हो चुकी है। जबकि पिता दिल्ली में रहते हैं। नाबालिग बेगूसराय में अपनी मौसी के घर रहती है।
अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए नाबालिग लड़की, होमगार्ड के जवान की प्रेम कहानी
काजल पढ़ाई करने के साथ-साथ इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतेलिया गांव के रहने वाले राकेश कुमार के साथ हो गई। संयोग से दोनों स्वजातीय (महतो) थे और इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो कर दिया।फॉलो करने के बाद करीब 6 महीने पहले दोनों ने एक-दूसरे का नंबर शेयर किया और खूब लंबी बातें होने लगी। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई तो दोनों साथ जीने मरने की कसम खाने लगे। 25 साल के राकेश ने 17 साल की काजल को सपने दिखाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसकी नौकरी होमगार्ड में हो गई।
काजल ने सोचा- प्रेमी होमगार्ड में है, शादी करके खुश रहूंगी
प्रेमी के होमगार्ड में जॉब लग जाने के बाद काजल भी काफी खुश हो गई कि मेरा प्रेमी होमगार्ड में है और इससे शादी करके खुश रहेंगे। इसके बाद दोनों चुपके से मिलने-जुलने लगे। इस बीच शारीरिक संबंध भी बना। फोन के अलावा दोनों की होटल में बैठकर आमने-सामने लंबी बातें होती थी। करीब एक सप्ताह पहले बात होते होते दोनों ने शादी करने की कसमें खा ली।एक सप्ताह पहले काजल अपने मौसी के यहां से निकली और राकेश के पास चली गई। दोनों एक सप्ताह तक घूमे और शुक्रवार को शादी का प्लान बनाया। उधर, राकेश की समस्तीपुर में ट्रेनिंग चल रही है, इसलिए वो कहीं दूर भी नहीं जा सकता था। दोनों अपने गांव नहीं जाकर मंसूरचक के महेंद्रगंज काली मंदिर पहुंच गए।
राकेश के दोस्तों ने रोका, कहा- ट्रेनिंग में शादी खतरनाक हो सकता है
राकेश और काजल सिंदूर साथ लेकर गए थे, जिससे कि काली माता को साक्षी रखकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन वहां पहुंचते ही राकेश के कुछ दोस्त मंदिर के समीप पहुंच गए और उसने राकेश को ऐसा करने से रोक दिया। कहा कि अभी तुम्हारी नौकरी लगी है, ट्रेनिंग पीरियड में हो, कोई भी एक गलत कदम तुम्हारे जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है।इधर, काजल ने सिंदूर का डिब्बा राकेश को पकड़ा दिया। वो चाहती थी कि राकेश जबरदस्ती सिंदूर डाल दे। लेकिन राकेश जब तैयार नहीं हुआ तो दोनों में बहस होने लगी। अनजान लोगों को देखकर मोहल्ले के काफी संख्या में लोग जुट गए और मंसूरचक थाना एवं डायल-112 को सूचना दे दिया गया।
15 मिनट के अंदर पुलिस की दो गाड़ियां पहुंची, कपल को उठाकर ले गई थाना
करीब 15 मिनट के अंदर पुलिस की दो गाड़ी मौके पर पहुंची तथा प्रेमी एवं प्रेमिका को उठाकर थाना ले आई। जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। लड़की को फिलहाल थाना में तैनात महिला सिपाही के पास रखा गया है तो वहीं प्रेमी को पुरुष सिपाही के संरक्षण में रखा गया है। थानाध्यक्ष के विभागीय काम से बाहर रहने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी है।अब शनिवार को लड़का-लड़की दोनों को सामने बिठाकर मामले का आगे का निर्णय लिया जाएगा। वहीं, लड़की ने पुलिस को इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती से हुए प्यार से लेकर अब तक की पूरी कहानी बताई है। लड़का ने भी इंस्टाग्राम से शुरू दोस्ती कैसे प्यार में बदली और अब तक क्या हुआ, यह बता चुका है। लेकिन पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
