पुनपुन थाना के एसआई का निधन:तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान हुई मौत
पटना जिले के पुनपुन थाना में सहायक अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर कार्यरत विनय कुमार सिंह का आकस्मिक निधन हो गया।पटना जिले के पुनपुन थाना में सहायक अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर कार्यरत विनय कुमार सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। वे खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर वार्ड संख्या-5 के निवासी थे।
परिजनों ने सदर अस्पताल में बताया कि एसआई विनय कुमार सिंह दो दिन पहले निजी कार्य से अवकाश लेकर अपने पैतृक गांव लालपुर आए थे। शनिवार देर रात अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए।
सीएचसी में चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रविवार को सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।जैसे ही शव गांव पहुंचा, लालपुर में मातमी सन्नाटा पसर गया। पूर्व मुखिया चंद्रशेखर प्रसाद सिंह उर्फ सार्जन बाबू, पूर्व सरपंच प्रमोद प्रसाद सिंह और विवेकानंद सिंह सहित समस्त लालपुर ग्रामवासियों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ग्रामीणों के अनुसार, एसआई विनय कुमार सिंह अत्यंत मिलनसार, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे।
स्वर्गीय विनय कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। परिजन मुरारी कुमार सिंह ने बताया कि पटना पुलिस और पुनपुन थाना को घटना की सूचना दे दी गई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
