Begusarai

पारा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए जोशी का हुए चयनित

बेगूसराय.पटना के बीपी. सिन्हा फिजिकल कॉलेज मैदान में रविवार को बिहार स्टेट पारा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल-2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बेगूसराय का प्रतिनिधित्व करते हुए जोशी कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 65 किलोग्राम भार वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस उपलब्धि के साथ जोशी ने नेशनल पारा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में बिहार के विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक भार वर्ग से श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया।

 

जोशी कुमार ने बताया कि वे 16 से 18 जनवरी तक रुड़की में होने वाली राष्ट्रीय पारा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस सफलता पर खेलप्रेमियों और जिलेवासियों ने खुशी जताई है।।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!