Patna

मोहिउद्दीननगर में पुलिस ने बिना हेलमेट वालों को पहनाई माला:किया जागरूक

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले NH 122B पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सूरज नारायण सेवा समिति ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हेलमेट तथा सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग का संदेश देना था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस अभियान में मोहिउद्दीननगर थाना के पुलिस बल और एएसआई अंबिका सिंह ने सहयोग किया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। खास बात यह रही कि बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों पर न तो जुर्माना लगाया गया और न ही उन्हें डराया गया। इसके बजाय, उन्हें माला पहनाकर और फूल देकर स्वागत किया गया, तथा प्रेमपूर्वक समझाया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना केवल कानून का नहीं, बल्कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा से जुड़ा है।

 

संस्था के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए हेलमेट के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोटों से बचा जा सकता है। अक्सर लोग कम दूरी के लिए हेलमेट नहीं पहनते, जबकि दुर्घटना कहीं भी हो सकती है। इसलिए हर स्थिति में हेलमेट का उपयोग अनिवार्य है।सिंह ने चारपहिया वाहन चालकों और मालिकों को सीट बेल्ट के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीट बेल्ट पहनने से दुर्घटना के समय एयरबैग सही ढंग से काम करता है, जिससे चालक और यात्रियों की जान बच सकती है। सीट बेल्ट न पहनने पर गंभीर चोटें, आर्थिक हानि और जान का जोखिम बना रहता है।

 

इस जागरूकता कार्यक्रम में पंकज कुमार राम, धीरज कुमार, सिपाही रामसेवक पासवान, जीतू पासवान, संतोष कुमार, नवल किशोर शाह, बबलू कुमार पासवान, सुरेश कुमार पटेल सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!