Patna

अपर सचिव का ड्राइवर निकला शराब सप्लायर:पटना में वाहन चेकिंग में ब्रांडेड शराब जब्त

पटना में अवैध शराब की सप्लाई के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने एक शराब सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी एक अपर सचिव का निजी ड्राइवर बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से लाखों रुपये की ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह गिरफ्तारी शुक्रवार सुबह पटना जीपीओ के पास विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई। कोतवाली थाना पुलिस ने सुबह करीब 7 बजे एक सफेद रंग की गाड़ी (BR01PR-3328) को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी में छिपाकर रखी गई महंगी ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद हुई।गिरफ्तार शराब सप्लायर की पहचान मुंगेर निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आशीष ने बताया कि वह पर्यटन विभाग में अपर सचिव का निजी ड्राइवर है और पिछले डेढ़ साल से उनकी गाड़ी चला रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

 

इस मामले में पुलिस ने आशीष कुमार के साथ मनीष कुमार और एक महिला पायल दीक्षित को भी गिरफ्तार किया है। तीनों से कोतवाली थाना में गहन पूछताछ जारी है।

 

कोतवाली थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जब्त ट्रॉली बैग से कुल 27 बोतल ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शराब की यह खेप दिल्ली से पटना लाई जा रही थी और इसे शहर के पॉश इलाकों में पहुंचाया जाना था। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं और उनके कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

नेटवर्क की आशंका, जांच जारी

 

पुलिस को आशंका है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे अवैध शराब सप्लाई का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किन लोगों तक पहुंचनी थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!