Patna

पटना आरपीएफ पर पत्रकार से बदतमीजी करने का आरोप:फोन छीनकर सबूत मिटाए,घंटों थाने में किया टॉर्चर

पटना जंक्शन पर ट्रेन लेट होने के कारण यात्रियों की परेशानी को 2 मीडिया कर्मी दिखाने गए थे। आरोप है कि दोनों पत्रकारों के साथ आरपीएफ के जवानों द्वारा मारपीट की कोशिश, अभद्रता और बदतमीजी की गई है।दरअसल, पत्रकार कोहरे के कारण घंटों लेट चल रही ट्रेनों में यात्रियों की परेशानी दिखाने के लिए पटना जंक्शन प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर कवरेज के लिए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान दिल्ली कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल पहुंची। यात्रियों की परेशानी को लेकर पत्रकारों ने उनसे बातचीत शुरू कर दी। तभी आरोप के मुताबिक, आरपीएफ के कई जवान क्रमश: मौके पर पहुंच गए और पत्रकार के साथ गुंडागर्दी शुरू कर दी और मारपीट की कोशिश करने के साथ मोबाइल फोन भी छीनने लगे। जबकि पत्रकार केवल यात्रियों की परेशानी दिखाने के लिए बातचीत कर वीडियो बना रहे थे।

 

एक घंटे थाने में रखा, गाली-गलौज करने का आरोप

 

पत्रकारों का कहना है कि उसे थाने में करीब 45 मिनट से एक घंटे तक बैठाकर रखा गया और इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।उन्होंने वीडियो भी दिखाया और कहा कि रेलवे को लेकर कोई नेगेटिव बात नहीं है, हम केवल यात्रियों की परेशानी दिखा रहे हैं, लेकिन लगातार पत्रकार द्वारा आईडी कार्ड दिखाने के बाद आरपीएफ जवान उसका मजाक उड़ाते रहे और जेल भेजने की धमकी देते रहे।

 

गलती पर होगी कार्रवाई- कमांडेंट

 

उदय सिंह पवार, आरपीएफ कमांडेंट ने कहा कि घटना का समय और प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी दें। इस तरह की बदसलूकी नहीं होनी चाहिए थी।मैं इस मामले की जांच करूंगा। जांच में जो भी दोषी जवान पाये जायेंगे उनपर कार्रवाई की जायेगी।

 

आरपीएफ इंस्पेक्टर बोले- नहीं है जानकारी

 

पटना जंक्शन आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय शंकर पटेल से जब घटना से संबंध में उनके फोन पर बातचीत की गयी। तो उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मामले को पता कर जांच करेंगे।

 

कार्रवाई होनी चाहिए- रेलवे यूनियन

 

रेलवे यूनियन ने कहा कि मीडिया पूरी तरह से स्वतंत्र है, अगर घने कोहरे के चलते ट्रेन लेट और यात्रियों की परेशानी दिखाई जा रही है तो यह कोई गलत नहीं हैय़ आरपीएफ जवान द्वारा पत्रकार के साथ अभद्रता मामले की जांच होनी चाहिए। जांच के बाद ऐसे आरपीएफ जवानों पर कार्रवाई होनी चाहिए।बीपी सिंह नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंस (एनएफआइआर) के जोनल अध्यक्ष.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!