Patna

बिहार पुलिस के लिए पटना और मुजफ्फरपुर में बनेंगे हाईटेक भवन:सम्राट चौधरी 

पटना।बिहार की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पटना और मुजफ्फरपुर में दो अत्याधुनिक पुलिस भवनों के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इन दोनों परियोजनाओं पर सरकार 34 करोड़ 31 लाख रुपए से अधिक खर्च करेगी. सरकार का दावा है कि इससे पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम लोगों को बेहतर व तेज सेवा मिल सकेगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मुजफ्फरपुर में बनेगा SSP ऑफिस-कम-आवास

मुजफ्फरपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के लिए नया ऑफिस-कम-आवासीय भवन बनाया जाएगा. इस भवन के निर्माण पर करीब 18 करोड़ 92 लाख रुपए खर्च होंगे. यह भवन G + 4 (ग्राउंड प्लस चार मंजिला) होगा और इसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. नए भवन से पुलिस अधिकारियों को बेहतर कामकाजी माहौल मिलेगा और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी.

 

पटना में बनेगा मल्टीस्टोरी थाना भवन

राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में भी एक आधुनिक थाना भवन बनाया जाएगा. यह भवन G + 6 (ग्राउंड प्लस छह मंजिला) होगा. इस पर लगभग 15 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत आएगी. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पटना की तेजी से बढ़ती आबादी और शहरी जरूरतों को देखते हुए इस थाना भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी.सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात नहीं कर रही, बल्कि उसे जमीन पर मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है. नए पुलिस भवनों के निर्माण से पुलिस अफसरों और जवानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. जिससे वे और अधिक प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगे. इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा, क्योंकि पुलिस सेवा और अधिक तेज और सुचारु होगी.

 

एक ही परिसर में मिलेंगी कई सुविधाएं

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 के बजट में पुलिस भवनों के निर्माण और उनके सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं. नए भवनों में आधुनिक ऑफिस, ट्रेनिंग की सुविधा और आवासीय व्यवस्था भी होगी. सरकार का लक्ष्य सिर्फ इमारतें खड़ी करना नहीं, बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और सशक्त बनाना है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!