समस्तीपुर के पटेल मैदान में डीएम ने किया ध्वजारोहण:बोले- जिले में विकास की गति तेज..
समस्तीपुर में गांव से शहर तक गणतंत्र दिवस उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम शहर के पटेल मैदान में आयोजित हुआ। जहां जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, एनसीसी, कैडेट्स के परेड कि उन्होंने सलामी ली। उनके साथ एसपी अरविंद प्रताप सिंह भी उनके साथ थे।
झंडा फहराए जाने के बाद डीएम और एसपी ने विभिन्न विभागों की ओर से निकाली गई विभिन्न झांकियां के प्रदर्शन को दिखा। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में विकास की गति तेज चल रही है।
विधानसभा चुनाव में जिले के बेहतर प्रदर्शन पर अधिकारी व कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है कि समस्तीपुर पूरे बिहार में अव्वल रहा। एक दिन पूर्व राष्ट्रपति महोदय की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। उन्होंने समस्तीपुर जिले में चल रही विभिन्न विकास की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने चुनाव के दौरान बेहतर कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
उधर रेलवे के इंदिरा स्टेडियम में डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने झंडा फहराया। इस मौके पर उन्होंने आरपीएफ पुरुष व महिला विंग के परेड की सलामी ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार के 14 जिलों में फैले समस्तीपुर रेल मंडल में विकास की गति अपनी ऊंचाई चूम रही है।इस वित्तीय वर्ष में समस्तीपुर रेलवे मंडल में मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर रेल खंड को भी शामिल किया गया। राजस्व के मामले में भी समस्तीपुर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसके साथ ही आरपीएफ की टीम भी नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत भटके बच्चों को घर पहुंचाने का काम कर रही है।
उधर, एसडीओ कार्यालय में एसडीओ दिलीप कुमार पुलिस अनुमंडल कार्यालय पर एएसपी संजय पांडे, नगर थाना पर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार, मुफस्सिल थाना पर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, यातायात थाना पर थाना अध्यक्ष सुनील कांत ने झंडा फहराया.श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पर अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय पर अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने झंडा फहराया। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा राष्ट्रीय गीत भी गया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
