Samastipur

आपरेशन मुस्कान:समस्तीपुर पुलिस ने 116 बरामद मोबाइल खरीदारों काे किया सुपुर्द

समस्तीपुर : जिला पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में गृहभेदन, चोरी या अन्य किसी कारणवश गुम हुए 116 मोबाइल बरामद किया. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बरामद मोबाइल वास्तविक खरीदारों को सुपुर्द किया. इस दौरान मौके पर साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक भी मौजूद रहे. महीनों बाद अपना गायब मोबाइल देख कर लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौर गयी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एसपी ने बताया कि मोबाइक रिकवरी टीम सदर अनुमंडल ने 20, सदर अनुमंडल टू ने 03, राेसड़ा अनुमंडल ने 17, दलसिंहसराय अनुमंडल ने 16, पटोरी अनुमंडल ने 27 और साइबर थाना ने 32 मोबाइल बरामद किया है. इस प्रकार के मोबाइल रिकवरी टीम ने तकनीकी सहयोग से के आधार पर कुल 116 मोबाइल बरामद किया है.

इसकी अनुमानित कीमत करीब 28 लाख 50 हजार रुपये होगी. बरामद मोबाइल को वास्तविक खरीदारों को सुपुर्द कर दिया. उन्होंने एसपी ने बेहतर कार्य के लिए साइबर थाना में मोबाइल रिकवरी टीम के प्रभारी सूरज कुमार और मोहिउद्दीननगर थाना में पुअनि राज कुमार को दो-दो हजार रुपये से पुरस्कृत किया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!