Patna

पटना में एकतरफा प्यार में लड़की को जिंदा जलाया, मौत:फोटो वायरल करने की धमकी देता..

पटना में 17 साल की लड़की पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। घटना 17 जनवरी की थी। आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वारदात गोपालपुर थाना क्षेत्र के बेरिया गांव की है। घटना वाले दिन लड़की नानी घर से अपने घर लौट रही थी। लड़के ने रास्ते में रोका और बात करने का दबाव बनाने लगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लड़की ने मना किया तो उसने पहले धमकी दी, मैं तुम्हें जला दूंगा। दोनों में बहस हुई। लड़के ने पेट्रोल डालकर लड़की को जला दिया।मामले में आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

परिवार ने बताया, बैरिया गांव का 22 साल का एक लड़का आदित्य उसे रोज रास्ते में परेशान करता था। कहता था कि मुझसे बात करो, तुम मेरी दोस्त बन जाओ।17 जनवरी को लड़की ने मना किया तो आरोपी लड़के ने कहा, मैं पेट्रोल डालकर तुम्हें जला दूंगा। इतने में लड़की ने कहा कि हिम्मत है तो जला दो।

 

दोनों में बहस हुई, जिसके बाद आरोपी मनचले ने लड़की के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। लड़की का शरीर लगभग पूरी तरह जल चुका था। वो 100 फीट तक जलते हुए बीच सड़क पर भागती रही।फिर कुछ दूर आगे जाकर गिर गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया। 6 दिन इलाज चलने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

 

पिता बोले- फोटो वायरल करने की धमकी दी थी

 

लड़की के पिता दिलीप कुमार ने बताया, मुस्कान 10वीं क्लास में पढ़ती थी। वह गोपालपुर के बेरिया में अपने नानी घर में रहकर पढ़ाई करती थी। हम लोगों ने भी पास ही किराए का मकान ले लिया था।बेटी रोज उसी रास्ते आना-जाना करती थी। बैरिया गांव का ही एक युवक आदित्य कुमार आते-जाते उनकी बेटी के साथ जबरन बातचीत करने की कोशिश करता था।17 जनवरी को मेरी बेटी मुस्कान कुमारी अपने नानी घर से दोपहर में अपने घर लौट रही थी। पीपल पेड़ के पास आदित्य कुमार ने उसे घेर लिया और जबरदस्ती बातचीत करने का दबाव बनाने लगा।

 

जब मुस्कान ने बातचीत करने से इनकार किया तो आदित्य कुमार ने एक फोटो दिखाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद आदित्य ने पेट्रोल छिड़क कर जलाने का धमकी दी।इस पर मुस्कान ने कहा, अगर तुम्हारी हिम्मत है तो पेट्रोल डालकर जला दो। इसके बाद आदित्य ने लड़की के ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी।

 

 

मौत से पहले का बयान- दूसरी माचिस की तीली मेरे ऊपर फेंकी

 

मरने से पहले पुलिस ने मुस्कान का बयान लिया। उसने बताया, ‘उस दिन बैरिया मेन रोड पर आदित्य कुमार सामने से आया था। उसने मुझसे कहा, हमें तुमसे कुछ बात करनी है। इस पर मैंने कहा, क्या बात करनी है। हम तुमसे बात नहीं करना चाहते हैं।इस पर आदित्य ने धमकी देते हुए कहा, तुम पर पेट्रोल छिड़क देंगे। तब हमने कहा, छिड़क दो। इसके बाद उसने मुझ पर पेट्रोल उड़ेल दिया। एक बार माचिस की तीली जलाकर बोला कि आग लगा देंगे। फिर उस तीली को फेंक दिया।

 

दोबारा माचिस की तीली जलाकर मेरे शरीर पर फेंक दी। हम चीखने, चिल्लाने लगे और फिर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए।’

 

आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी जारी

 

मौके पर पहुंचे परिजन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में मुस्कान कुमारी को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की अहले सुबह उनकी मौत हो गई।इस मामले को लेकर मरने से पहले मुस्कान कुमारी ने घायल अवस्था में इलाज के दौरान पुलिस को अपने बयान में यह आरोप लगाया है कि आदित्य कुमार ने जबरन उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

 

 

सदर SDPO- 2 रंजन कुमार ने बताया कि गोपालपुर थाना में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि एक युवक ने उसकी बेटी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया था। आनन-फानन में छात्रा को पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।पुलिस आरोपी युवक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!