Begusarai

बेगूसराय में पूजा के बहाने तड़के घर में जबरन घुसा तांत्रिक, महिला संग किया रेप

बेगूसराय में एक घर में घुसकर 60 साल के तांत्रिक ने 25 साल की महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया जिसके बाद लोगों ने आरोपी तांत्रिक को पकड़ लिया और पुलिस के आने के बाद उसे सौंप दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध बताया जा रहा है कि गेरुआ वस्त्र पहने तांत्रिक करीब 10 दिन पहले गांव में आया था। गांव में घूमकर तांत्रिक भिक्षा मांगता था। आरोप है कि तांत्रिक लोगों को अपनी चमत्कारी शक्तियों से उनकी बीमारियों को ठीक और अन्य किसी तरह की परेशानी को ठीक करने का दावा करता था।मेडिकल के लिए अस्पताल लाए गए आरोपी से जब सवाल पूछे गए तो वो हाथ जोड़ने लगा और खुद को बेकसूर बताने लगा।

पीड़िता का पति लंबे समय से गायब, तंत्र-मंत्र के लिए पहुंचा आरोपी

 

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला का पति काफी लंबे समय से गायब है। तांत्रिक को जब महिला ने अपनी परेशानी बताई तो आरोपी ने घर आकर तंत्र-मंत्र करने की बात कही। मंगलवार को आरोपी तांत्रिक ने तंत्र क्रिया करने की बात कही थी।आरोपी आज यानी मंगलवार तड़के महिला के घर पहुंचा। वारदात के दौरान महिला के घर में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर तांत्रिक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से निकला और धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो तुम्हारी हत्या कर दूंगा।

 

हालांकि, साधु के घर से निकलते ही महिला ने शोर मचाना शुरू किया। जब गांव के लोग महिला के घर पहुंचे तो उसने सारी बातें बताई, जिसके बाद गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।पुलिस आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दरभंगा के रहने वाले तांत्रिक ने कहा- मैंने कुछ नहीं किया है

 

आरोपों को लेकर जब तांत्रिक से बातचीत की गई, तो उसने अपना नाम अरविंद लाल देव बताया और कहा कि मैं दरभंगा के बहादुरपुर के महपारा गांव का रहने वाला हूं। महिला जो भी आरोप लगा रही है, वो गलत है, मैंने कुछ नहीं किया है। उसने बताया कि मैं भगवान हनुमान का भक्त हूं, हनुमान भगवान की कृपा से किसी की भी दुख-दर्द और तकलीफ को दूर करता हूं। मुझे नहीं पता कि महिला ने मुझे पर गंदा आरोप क्यों लगाया है।

 

इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रेप की घटना सामने आई है। जानकारी के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता और आरोपी का मेडिकल जांच कराया गया है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की जांच-पड़ताल कर चुकी है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।डीएसपी ने बताया कि आरोपी पिछले 10 दिनों से गांव में ही घूम रहा था। उसके दावे के झांसे में महिला आ गई। डीएसपी ने बताया कि पीड़ित महिला का पति गायब है और वो अपने घर में बच्चों के साथ रहती है। पीड़िता के मुताबिक, तांत्रिक तड़के 3 बजे महिला के घर में घुस गया और तंत्र-मंत्र के बहाने रेप की वारदात को अंजाम दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!