Dalsinghsarai

सुरेंद्र यादव के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,ललन चौधरी ने कहा कि शहीद सुरेंद्र का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

दलसिंहसराय,प्रखंड के केवटा स्थित स्मारक स्थल पर शहीद सुरेंद्र प्रसाद यादव के 15वें शहादत दिवस पर कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में नेताओं ने माल्यार्पण कर शहीद सुरेंद्र को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. अध्यक्षता कामरेड रामसेवक राय ने की, जबकि संचालन कामरेड विधानचंद ने किया.इस अवसर पर माकपा राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि शहीद सुरेंद्र का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वे गरीब किसानों और मजदूरों के अधिकार की लड़ाई में हमेशा आगे रहे.उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर पार्टी शोषण-विहीन समाज की स्थापना के लक्ष्य की ओर संगठित होकर काम कर रही है.विधायक अजय कुमार, जिला सचिव रामाश्रय महतो, जिला सचिव मंडल सदस्य रामदयाल भारती, मनोज कुमार गुप्ता, शाह जफर इमाम, सत्यनारायण सिंह, महेश कुमार, उपेंद्र राय, नीलम देवी और दिनेश पासवान सहित अन्य नेताओं ने भी शहीद के योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया.

 

 

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर भी चर्चा हुई.नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की साम्राज्यवादी नीतियों और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ अपनाए जा रहे दमनात्मक रुख की निंदा की.उन्होंने कहा कि तेल भंडारों पर कब्जे की मंशा से अमेरिका द्वारा अपनाई जा रही नीति विश्व शांति के लिए खतरा है.शहीद सुरेंद्र प्रसाद यादव के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि उनके आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!