Dalsinghsarai

आर.बी कॉलेज में ओल्ड की टीम ने 23 रनों से क्रिकेट मैच जीता

दलसिंहसराय,आर.बी कॉलेज के खेल मैदान में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गौरव स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब द्वारा ओल्ड वर्सेज गोल्ड टी 20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया.मैच का उद्घाटन आये अतिथियो के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया.ओल्ड की टीम ने टॉस जीत कर निर्धारित 20 ओवर में 213 रनों का लक्ष्य रखा. जिसमें विकास ने 40 रन व अंकेश ने 51 रन बनाया.वही गोल्ड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजा के तीन विकेट व अविनाश और रौशन ने 2–2 विकेट झटके.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्ड की टीम के ओर से रितिकेश के 72,इंद्रजीत के 28 व मनीष के 20 रनों के बदौलत सभी विकेट खोकर 190 रन ही बना पाया.इस तरह से ओल्ड की टीम ने 23 रनों से इस मुकाबला को जीत लिया.वही मौके पर उमेश राय,अर्जुन राय,भोला पांडे,गोविंद यादव,अंकित,अभिनव सहित अन्य अतिथि मौजूद थे.वही क्रिकेट क्लब के द्वारा अतिथियों का स्वागत चादर पाग से किया गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!