Samastipur

सरस्वती पूजा में अश्लील गानों बजाने पर होगी करवाई:दलसिंहसराय  थानाध्यक्ष

दलसिंहसराय,थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर रविवार को विभिन्न समाजिक संगठन,व्यवसायियों एवं विभिन्न समुदाय के लोग के साथ दलसिंहसराय बीडीओ राजीव कुमार

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कि अध्यक्षता में एंव थानाध्यक्ष मो. इरशादआलम के नेतृत्व में शांति समिति कि बैठक आयोजित किया गया.जिसमें बताया कि पूजा में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा,निर्धारित मार्ग से जुलूस का परिचालन करेंगे,जुलूस में कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में नहीं रहेंगे,जुलूस के दौरान किसी भी अश्लील गानों का इस्तेमाल नहीं करेंगे केवल भक्ति गाना ही बजाएंगे एवं लाउड स्पीकर का प्रयोग हो होगा.

 

 

 

सक्षम प्राधिकार से अनुमति प्राप्त कर जुलूस के साथ रखेंगे वही तय दिन में निश्चित रूप से मूर्ति का विसर्जन करेंगे ऐसी कोई झांकी जुलूस में नहीं हो जिससे किसी समुदाय या जाति की भावना को ठेस पहुंचे.

साथ ही लाइसेंस में कम से कम 20 सदस्यों का नाम मोबाइल नंबर आधार कार्ड एवं अन्य अधिकृत प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है.

 

 

वही जनप्रतिनिधियों द्वारा डीजे प्रतिबंध को लेकर कराई से उठाने की बात कही एंव बैठक की सुचना सभी प्रतिनिधियों को देने की बात कही ताकि ज्यादा से संख्या में उपस्थित हो.बैठक में पुलिस पदाधिकारी शेखर कुमार, ऋचा सिंह,सुबोध कुमार एंव जनप्रतिनिधि नीरज ठाकुर, चंदन प्रसाद,विनोद कुमार समीर,संतोष चौधरी,अनिल कुमार पीपी, भूषण प्रसाद शर्मा,फैज अहमद फैज,अवधेश कुमार, कैसर अख्तर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!