Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन से नया साल पर शराब की खेप बरामद,लावारिस हालत में बैग मिला था

समस्तीपुर . ऑपरेशन सतर्क के तहत लावारिश हालत में आरपीएफ और सीआईबी ने 399 अदद टेट्रा पैक विदेशी शराब, 71.820 लीटर, जिसकी कीमत 47880 रुपये है बरामद किया गया. जिसे जीआरपी समस्तीपुर को सुपुर्द किया गया. जानकारी अनुसार प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात धर्मेंद्र कुमार निरीक्षक प्रभारी नेतृत्व में आगामी नये वर्ष में सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए रेसुब अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर के सहायक उप निरीक्षक आकाश रंजन कुमार साथ प्रधान आरक्षी देवशंकर सिंह, आरक्षी दीपक कुमार रजक एवं रेसुब पोस्ट समस्तीपुर के द्वारा रेलवे स्टेशन में आपराधिक गतिविधि निगरानी करने के क्रम में प्लेटफार्म संख्या 4 पर मुजफ्फरपुर साइड एफओबी के नीचे लावारिस हालत में बैग दिखाई दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बाद उक्त थैला बैग पर कुछ समय तक सभी बल सदस्यों द्वारा नजर रखा गया पर कोई भी व्यक्ति सामान के पास आकर अपना मलिकाना हक नहीं जताया. मौके पर सउनि आकाश रंजन कुमार द्वारा जब्ती सूची तैयार किया गया. कुल 399 अदद टेट्रा पैक एवं कुल धारिता 71.820 लीटर जब्त किया गया.

मौके पर आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर के प्रभारी, निरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर के निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक आकाश रंजन कुमार, प्रधान आरक्षी देव शंकर सिंह, आरक्षी दीपक कुमार आदि थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!