राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में प्रतियोगिता
समस्तीपुर | राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के चौथे दिन पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने की, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी ने किया।
प्रतियोगिता में नमिता, मर्फ़ा, दिव्या, साक्षी, साम्या काज़मी, कोमल सहित अनेक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी छात्राओं ने अपने पोस्टरों के माध्यम से युवाशक्ति, राष्ट्र निर्माण, स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को रचनात्मक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। डॉ. रिंकी कुमारी ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ युवाओं में सामाजिक चेतना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना बढ़ती है।