Begusarai

बेगूसराय के मुकेश बने लद्दाख के DGP:मंझौल में खुशी का माहौल

बेगूसराय के मंझौल गांव के रहने वाले मुकेश सिंह को केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख का नया डीजीपी बनाया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में खुशी का माहौल है। लोगों ने उनके डीजीपी बनने पर खुशी जताई है और इसे बिहार और झारखंड क्षेत्र के मैरिट की उपलब्धि बताया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मंझौल गांव के बृजनारायण टोला निवासी उपेन्द्र प्रसाद सिंह के बेटे मुकेश सिंह बचपन से ही अच्छे छात्र रहे। उनकी शिक्षा दीक्षा झारखंड के बोकारो में हुई थी। उनके इंजीनियर पिता बोकारो स्टील प्लांट में एजीएम के पद पर कार्यरत रहे थे। मुकेश सिंह की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल बोकारो में हुई।

 

यूपीएससी की प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े

 

जहां से उन्होंने दसवीं तक की शिक्षा ली। इसके बाद दिल्ली आरके पुरम से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण कर वे आईआईटी की प्रतियोगिता परीक्षा में सफल रहे। उन्होंने दिल्ली आईआईटी से उत्तीर्ण होकर बोकारो स्टील प्लांट में प्रथम नौकरी ज्वाइन किया। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े।

 

जहां से उन्हें जम्मू-कश्मीर कैडर मिला। उनकी प्रथम शिक्षक पूंछ जिले के मेंढर एएसपी के तौर पर हुआ। वे जम्मू-कश्मीर के रियासी, पुलवामा, जम्मू आदि जिलों में बतौर एसपी नियुक्त हुए। इनकी प्रतिनियुक्ति एनएचआरसी और एनआईए में भी हुई। फिर इनकी प्रोन्नति डीआईजी में हुई।

 

आईटीबीपी हेडक्वार्टर में एडीजीपी के पद पर कार्यरत थे

 

मुकेश सिंह जम्मू श्रीनगर आदि सेक्टर में डीआईजी और एडीजीपी के पद पर रहे। इन्होंने आईटीबीपी में आईजी और एडीजीपी का पदभार भी ग्रहण किया और विभिन्न जगह इनकी पोस्टिंग हुई। मुकेश सिंह वर्तमान में दिल्ली स्थित आईटीबीपी हेडक्वार्टर में एडीजीपी के पद पर कार्यरत थे।जहां से प्रोन्नत कर इन्हें केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख का डीजीपी बनाया गया है। इसकी सूचना मिलते ही खुशी का माहौल है। मंझौल के भाजपा नेता शालिग्राम सिंह, पूर्व मुखिया शारदानंद सिंह, वरिष्ठ लेखक पत्रकार महेश भारती, अधिवक्ता अजय कुमार व डॉ. राहुल कुमार आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!