गाड़ी के आगे रुपए गिरे हैं, उठा लो’:पटना में झांसा देकर 10 लाख की चोरी
पटना.राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना अंतर्गत एक्जीबिशन रोड इलाके में झांसा देकर रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रवीण कुमार बंका की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल, पुलिस केस रजिस्टर्ड कर के जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन की जा रही है।
10 लाख रुपए से भरा बैग किया पार
प्रवीन कुमार बंका ने बताया कि पटना सिटी स्थित उनके निजी फ्लैट की बिक्री के सिलसिले में क्रेता ने 10 लाख रुपए बतौर बयाना दिया था। उक्त राशि को लाने के लिए उन्होंने दोपहर करीब 1 बजे अपनी निजी कार से अपने स्टाफ रवि प्रसाद और ड्राइवर अर्जुन प्रसाद को भेजा था।उन्होंने बताया कि करीब 3 बजे दोनों कर्मचारी एग्जिबिशन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक और बाटा शोरूम के पास पहुंचे। वहां कार खड़ी कर ड्राइवर अर्जुन प्रसाद टिफिन लाने चला गया, जबकि स्टाफ रवि प्रसाद कार में ही मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने कार से 10 लाख रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया।
पीड़ित थाने में दर्ज कराया शिकायत
करीब 3:40 बजे दोनों कर्मचारी न्यू डाकबंगला रोड स्थित कार्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित और उनके कर्मचारियों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं मिला। अगले दो दिनों तक खोजबीन करने पर भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो पीड़ित थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा।
पुलिस जांच में ठगी की बात सामने आई
पुलिस जांच में आई है कि दोनों कर्मचारियों को किसी ने हाथ देकर रोक था। इसके बाद शातिर बोला कि गाड़ी के आगे कुछ रुपए गिरे हैं, उठा लीजिए। जब गाड़ी के अंदर मौजूद स्टाफ गेट खोलकर बाहर निकले। इसी बीच शातिर रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
