Samastipur

सोमवार और शुक्रवार को 19 जनवरी से बिजली कार्यालयों में होगी उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई।

दलसिंहसराय,सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की और सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यह व्यवस्था 19 जनवरी से लागू होगी.निर्देशानुसार, सभी अंचल ,प्रमंडल,अवर प्रमंडल एवं सेक्शन कार्यालय में सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित समाधान किया जाएगा.इस दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता अपने डिवीजन ऑफिस में,सहायक विद्युतअभियंता सब-डिविजन में और सेक्शन में कनिया अभियंता उपस्थित रहेंगे.

विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विभाग के सचिव के निदेसानुसार सोमवार एवं शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अवर प्रमंडल व प्रशाखा के सभी कार्यालयों में अधिकारी शिकायतों की सुनवाई करेंगे.ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं से अच्छे व्यवहार से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.सभी कार्यालयों में उपभोक्ताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल, शौचालय आदि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा.उन्होंने उपभोक्ताओं से प्राप्त सभी शिकायतों का पंजीकरण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिया.यह पहल उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी साबित होगी और उनका दैनिक जीवन आसान होगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!