Samastipur

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिला कर रेप:लड़की बोली-भेजा न्यूड वीडियो; 20 लाख की डिमांड की

समस्तीपुर में स्कूल में पढ़ने के दौरान दोस्ती, प्यार, शारीरिक संबंध और फिर धोखा देने का मामला सामने आया है। लड़की (22) ने शुक्रवार को थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।लड़की का कहना है कि बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उसे पिलाया गया। फिर बेहोशी की स्थिति में जबरन शारीरिक संबंध बनाया और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। लड़के ने धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अब लड़की की शादी फिक्स हो गई है, तो बदमाश ने लड़के वालों को फोटो-वीडियो भेज दिया है। फोटो-वीडियो हटाने के लिए लड़की ने बात की, तो आरोपी ने 20 लाख रुपए की मांग की है। पीड़ित लड़की ने साइबर और महिला थाने में भी आवेदन दिया है। जिसमें तीन अलग- अलग सोशल अकांउट पर वीडियो और फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

कल्याणपुर के वीरसिंगपुर से शुरू हुई यह कहानी

 

विभूतिपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की कल्याणपुर स्थित एक बड़े स्कूल में पढ़ाई करने के लिए साल 2015 में पहुंची थी। जहां कल्याणपुर के फुलहारा गांव निवासी अमन कुमार से दोस्ती हुई। उस दौरान दोनों आठवीं में पढ़ते थे।लड़की का अमन के साथ घूमना फिरना भी शुरू हो गया। दोस्ती धीरे -धीरे प्यार में बदल गई। इस दौरान 2020 में लड़की स्कूल से पास आउट हो गई। उसने कल्याणपुर के ही एक कॉलेज में बीएससी में नामांकन कराया। यहां भी युवक ने पीछा करना शुरू किया।

 

इसी दौरान उसने बर्थ डे पार्टी में जबरन एक होटल में बुलाया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया। वह बेहोश हो गई। सुबह जब उसकी नींद खुली तो खुद को नग्न अवस्था में पाया। यह देख कर बगल में सो रहे अमन ने को उठाया।लड़की ने अमन से पूछा कि उसके साथ क्या किया है। उसने बताया कि जो करना था हो गया और वीडियो भी बना लिया है। अब जब बुलाऊंगा आना पड़ेगा।

 

लड़की का कहना है कि वह समस्तीपुर में डेरा लेकर रहती थी। वह वहां भी आने लगा। वीडियो वायरल कर देने का धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। आरोप है कि कई बार नशीली दवा खिलाया गया है।

 

8 फरवरी को शादी फिक्स

 

पीड़ित लड़की का कहना है कि उनके परिवार वालों ने उसकी शादी बेगूसराय में फिक्स कर दी। 5 फरवरी को तिलक और 8 फरवरी को शादी होनी है। जब इस बात की जानकारी अमन को हुई तो उसने अपने तीन सोशल अकाउंट पर वीडियो फोटो वायरल कर दिया। इसके साथ ही लड़का और ससुराल पक्ष के लोगों को वीडियो फेज दिया।

 

विभूतिपुर थाने पर नहीं लिया आवेदन तो पहुंची महिला थाना

 

लड़की ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर वह विभूतिपुर थाने पर आवेदन लेकर पहुंची । लेकिन पुलिस ने आवेदन नहीं लिया। जिसके बाद महिला थाने पहुंच कर शुक्रवार को आवेदन दिया है। मामला साइबर अपराध से जुड़ा होने के कारण बाद में साइबर थाने में भी आवेदन दिया।एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि विभूतिपुर की लड़की ने महिला व साइबर थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। लड़की का बयान लिया जा रहा है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। अब लड़की की ओर से लड़के पर कई गंभीर आरोप लगाए गए है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!