Patna

शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप:एक ही स्कूल में पढ़ते थे दोनों

पटना.बांका के रजौन थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला शुक्रवार की देर शाम सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही पीयूष कुमार नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

किशोरी ने अपने आवेदन में बताया कि वह और आरोपी पीयूष कुमार एक ही स्कूल में पढ़ते थे। करीब एक साल पहले पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। इस दौरान पीयूष ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी झांसे में कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शादी के लिए घर से भगाकर लड़का फरार

पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी करने की बात कही, तो 26 दिसंबर की रात पीयूष ने उसे फोन कर घर से भागकर शादी करने को कहा। इसके बाद पीयूष उसे घर के दरवाजे से अपने साथ बेला रेलवे हॉल्ट ले गया। दोनों ने पूरी रात रेलवे हॉल्ट पर बिताई, लेकिन रात के अंधेरे में पीयूष उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

काफी देर तक इंतजार करने और आसपास तलाशने के बाद भी जब पीयूष का कोई पता नहीं चला, तो किशोरी अकेले ही अपने घर लौट आई। उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद किशोरी के परिजन पीयूष के घर पहुंचे और उसके परिवार से शिकायत की। आरोप है कि पीयूष के परिजनों ने यह कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया कि उनका बेटा घर पर ही है और उसने किशोरी को कहीं नहीं ले जाया।

पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज

किशोरी के बयान के आधार पर पीयूष के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल जांच भी कराया गया है। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!