Patna

मंत्री की गाड़ी का घेराव:कार के नीचे घुसकर लेटे लोग, बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के

पटना में रविवार को बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। जमकर हंगामा किया। हंगामा वीरचंद पटेल पथ के पास हुआ.प्रदर्शनकारी बुलडोजर एक्शन को तुरंत रोकने की मांग कर रहे थे। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और यातायात भी प्रभावित हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मंत्री की गाड़ी गुजरते ही बढ़ा बवाल

 

इसी दौरान बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन का काफिला उस रास्ते से गुजर रहा था। मंत्री की गाड़ी को देखते ही प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी।मौके पर जमकर हंगामा हुआ, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारी कार के नीचे लेट गए। जमकर हंगामा किया।

 

प्रदर्शनकारी बोले- बुलडोजर कार्रवाई से लोग बेघर हो रहे

 

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि बुलडोजर कार्रवाई की वजह से कई गरीब परिवार बेघर हो रहे हैं। उनका कहना है कि बिना उचित व्यवस्था और पुनर्वास के यह कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। इसी के विरोध में लोग सड़कों पर उतरे हैं।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। कोतवाली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने मंत्री संतोष सुमन को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए घेराबंदी कर रास्ता बनाया।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!