यूजीसी के सवाल पर मंत्री नित्यानंद राय ने हर हर महादेव’,’बाबा हरिहरनाथ’ के लगाए नारे
हाजीपुर.केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने हाजीपुर में पत्रकारों के यूजीसी नियमों में बदलाव से जुड़े सवाल पर धार्मिक जयकारे लगाए। सवर्ण समाज के आक्रोश से संबंधित प्रश्न पर मंत्री ने ‘हर हर महादेव’, ‘बाबा हरिहरनाथ’ और ‘पातालेश्वर नाथ’ के नारे लगाए.पत्रकारों ने उनसे लगातार सवाल पूछने का प्रयास किया, लेकिन मंत्री ने जवाब देने के बजाय जयकारे लगाते हुए वहां से चले गए।
यह घटना तब हुई जब केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हाजीपुर के कौनहारा घाट पर गंडक नदी किनारे एक भव्य गजग्राह प्रतिमा का शिलान्यास करने पहुंचे थे। उन्होंने प्रतिमा स्थल पर भूमि पूजन भी किया।शिलान्यास समारोह के बाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने हाजीपुर के स्थानीय विधायक, सभापति और सभी नगर परिषद सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि हाजीपुर-हरिपुर के लोगों की आशा और आशीर्वाद से गजग्राह की मूर्ति की स्थापना का संकल्प पूरा किया जा रहा है, जो हाजीपुर के सपने को साकार करेगा। मंत्री ने भगवान विष्णु की मूर्ति की स्थापना के अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
