Dalsinghsarai

महिसारी में प्रेमी जोड़े कि हत्या में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर दलसिंहसराय में किया प्रदर्शन

दलसिंहसराय,उजियारपुर थाना क्षेत्र में विभूतिपुर थाना के केराई गाँव के अभिषेक एवं प्रीति की इज्जत के नाम पर निर्दयतापूर्वक हत्या कर महिसारी में पेड़ पर टांग देने की घटना में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी के लिए भाकपा माले द्वारा माले सचिव अजय कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया.वही अंचल परिसर में एक सभा को वक्ता फूलबाबू सिंह, महावीर पोद्दार,ललन कुमार,उदय कुमार, गंगा प्रसाद पासवान, पप्पू यादव, संजय सिंह,लक्ष्मी नारायण सिंह, वैद्यनाथ सिंह,नन्द किशोर सिंह, समीम मन्सुरी, तननजय प्रकाश, विजय राम,मो उस्मान,रोहित कुमार,रूबी देवी, गुलशन आरा ने सम्बोधित करते हुए

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कहा कि विभूतिपुर थाना के केराई पंचायत के अभिषेक कुमार एवं प्रीति कुमारी नाबालिग का प्रेम-प्रसंग के कारण सामंती मानसिकता के तहत इज्जत के नाम पर बेरहमी से मारकर उजियारपुर थाना के महिसारी गाँव के खलीफा स्थान के पेड़ पर टांग दिया गया था।

 

 

 

भाकपा माले इस नृशंस हत्याकांड की तीखी निंदा करती है. दो माह बीतने के बाद भी उजियारपुर पुलिस प्रशासन अब तक इस कांड में निष्क्रियता एवं उदासीनता बरत रही है.प्रदर्शन के दौरान वक्ताओ ने उजियारपुर थानाकांड सं०-280/25 डबल मर्डर ऑर्नर कीलिंग की घटना का उद्भेदन करने,संदिग्ध लोगो के मोबाईल नं.का सी.डी.आर. एवं टॉवर लोकेशन के आधार पर अपराधकर्मियों की पहचान करने, अपराधियों की अविलम्व गिरफ्तार करने,दोषी अभियुक्तों पर कोर्ट में स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित कराते हुए फाँसी की सजा देने,पीड़ित पक्ष को मुआवजा देने सहित जिला में पुलीसिया करवाई के नाम पर आम लोगों को सताने कि घटना का उच्चस्तरीय जाँच कर करवाई करने कि मांग किया है. मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!