Patna

कुमार शानू के गाने सुनते-सुनते ट्रेन में युवक ने ब्लेड से खुद का गला-हाथ काटा:अस्पताल में भर्ती होने के बाद लगाई छलांग

जबलपुर.सिंगर कुमार शानू के गाने सुनते-सुनते एक युवक इस कदर हरकत करने लगा कि उसे संभालने के लिए परिवारजनों और जीआरपी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दानापुर ट्रेन में सवार होकर नागपुर से बिहार जा रहे 38 वर्षीय युवक ने पहले खुद पर हमला करते हुए हाथ, पैर और गले पर ब्लेड से वार कर खुद को घायल कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसने फर्स्ट फ्लोर से छलांग लगा दी। घायल युवक का फिलहाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। युवक की पहचान प्रमोद मांझी के रूप में हुई है, जो बिहार के छपरा का रहने वाला है। जीआरपी पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना देकर जबलपुर बुलाया है।

 

शनिवार को नागपुर से साले रवि के साथ प्रमोद मांझी बिहार जा रहा था। जैसे ही ट्रेन भेड़ाघाट के पास पहुंची, वह बाथरूम में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर रवि उसे देखने गया, तो प्रमोद बाथरूम में खून से लथपथ पड़ा मिला। उसने ब्लेड से हाथ, गले और सीने पर वार कर खुद को घायल कर लिया था।जबलपुर स्टेशन पर जीआरपी की मदद से प्रमोद को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत भी टीम के साथ मेडिकल कॅालेज पहुंची। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह सिंगर कुमार शानू का बहुत बड़ा फेन है, हमेशा उसके गाने ही सुनता है। पता चला कि कुमार शानू के कुछ फैन नाराज हो गए हैं, जो उसे पंसद नहीं आया।

 

 

जीआरपी पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी, तभी उसने बाथरूम जाने की इच्छा जताई। पुलिस और रवि उसे लेकर बाथरूम तक पहुंचे, जहां उसने अंदर से दरवाजा बंद कर फर्स्ट फ्लोर से छलांग लगा दी। प्रमोद टीन के शेड पर गिरा, जिससे उसे ज्यादा चोट नहीं आई।

 

घटना के बाद जीआरपी पुलिस दौड़कर नीचे पहुंची और उसे फिर से इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया। जीआरपी ने प्रमोद के परिजनों को सूचना देकर बिहार से जबलपुर बुलाया है।

 

प्रमोद के साले ने जीआरपी पुलिस को बताया कि वह नागपुर में प्राइवेट जॉब करता है। काम के दौरान वह अक्सर मोबाइल पर गाने सुनता रहता है और खासतौर पर कुमार शानू के गीत सुनता है। बीते कुछ दिनों से उसकी तबीयत भी खराब चल रही थी। शुक्रवार को प्रमोद ने घर जाने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद उसका साला उसे साथ लेकर बिहार जा रहा था।

 

मानसिक स्थिति ठीक न होने से उठाया कदम, इलाज जारी

 

रवि ने बताया कि जब भी उससे कुछ कहा जाता था, तो वह बात करते-करते कुमार शानू का गाना गाने लगता था। पिछले कुछ दिनों से वह इस बात को लेकर भी परेशान था कि कुमार शानू के कुछ फैंस नाराज हो गए हैं। रवि का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसी कारण उसे घर ले जा रहा था। रवि ने यह भी बताया कि इटारसी रेलवे स्टेशन पर वह अचानक ट्रेन से उतर गया था। उसे तलाशने के दौरान ट्रेन छूट गई, जिसके बाद वे दूसरी ट्रेन से जबलपुर पहुंचे।

 

जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी सिंह राजपूत ने बताया कि फिलहाल प्रमोद को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। परिजनों को सूचना देकर जबलपुर बुलाया गया है। पूछताछ में प्रमोद बार-बार यही कह रहा है कि प्रसिद्ध गायक कुमार शानू के फैंस नाराज हैं, इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!