उजियारपुर में शराब बरामदगी के लिए पहुंची पुलिस पर हमला:जान बचाकर भागी एलटीएफ की टीम
समस्तीपुर में शराब की सूचना पर खेप बरामद करने के लिए छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला का मामला सामने आया है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांचचौर मथुरापुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान शराब कारोबारियों की ओर से हमले के बाद पुलिसकर्मियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। हमले में पुलिस की गाड़ियों के शीशे टूटे हैं।
बताया जा रहा है कि उजियारपुर पुलिस के मथुरापुर गांव में शराब के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। मंगलवार की शाम को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सांचौर मथुरापुर गांव में रात को शराब की खेप उतारी जा रही है।मामले में मथुरापुर के दर्जन भर लोगों को आरोपी बनाया गया है। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस गुप्त सूचना के बाद जैसे ही लोकेशन पर पहुंची, शराब कारोबारियों के गुर्गों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बाद बिना किसी कार्रवाई के एंटी लीकर टास्क फोर्स के पुलिस कर्मी वापस लौट गए।बताया जा रहा है कि एंटी लीकर टास्क फोर्स के पुलिसकर्मियों की संख्या कम थी, जिसकी वजह से उन्हें लौटना पड़ा। हालांकि, पुलिस की टीम पर हमले की सूचना के तत्काल बाद उजियारपुर थाने से और पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन तब तक वहां से शराब कारोबारी और उसके गुर्गे खेप लेकर फरार हो चुके थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
