Samastipur

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की याद में बनेगा फिल्म डेवलपमेंट संस्थान

पटना| दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की स्मृति को समर्पित ‘सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल क्लब एवं फिल्म डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट’ की स्थापना की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य कला, संस्कृति और फिल्म के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और रचनात्मक मंच उपलब्ध कराना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

संस्थान के संस्थापकों में कृष्णा कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, प्रो. बीएन सिंह, अरुण सिंह, डॉ. सुनील चंद चुनी, शैलेंद्र कुमार सिंह, चंद्र शेखर सिंह और राजेश्वरी सिंह शामिल हैं। अभिनेता के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि सुशांत की रचनात्मक सोच और सपनों से प्रेरित होकर यह मंच युवाओं को अभिनय, निर्देशन, लेखन और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देगा।

 

इस संस्थान को डॉ. सुनील चंद चुनी द्वारा प्रायोजित “चुनी फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन” का सहयोग प्राप्त है। संस्थान का कार्यालय कंकड़बाग हाउसिंग कॉलोनी में है। भविष्य में यहां कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!