Patna

“दरोगा परीक्षार्थी शराब तस्करी में गिरफ्तार:पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी

पटना.बिहार के मोकामा में एक दारोगा भर्ती परीक्षार्थी को विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। हाथीदह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गौरव कुमार नामक युवक को पकड़ा। गौरव बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा का अभ्यर्थी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस को ट्रेन के जरिए शराब तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद हाथीदह स्टेशन पर घेराबंदी की गई। गौरव कुमार बंगाल से आया था और उसके पास से एक ट्रॉली बैग तथा एक पिट्ठू बैग में कुल 15 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ में गौरव ने बताया कि यह शराब की खेप सिमरिया (बेगूसराय) पहुंचाई जानी थी। हाथीदह स्टेशन तस्करों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट पॉइंट बन गया है, जहां से शराब को मध्य और उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में भेजा जाता है।गौरव ने इसी महीने दारोगा की परीक्षा दी थी और वह पुलिस अधिकारी बनने की तैयारी कर रहा था। इस आपराधिक कृत्य ने उसके पुलिस करियर पर विराम लगा दिया है।

 

हाथीदह थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि शराब और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। उन्होंने कहा, “ट्रेन से या किसी भी अन्य माध्यम से शराब तस्करी करने वालों पर हमारी पैनी नजर है। पुलिस की सक्रियता के कारण ही लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं।” यह घटना दर्शाती है कि तस्करी के जाल में अब पढ़े-लिखे युवा भी फंस रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!