Samastipur

विभूतिपुर में प्रेम प्रसंग मामले में प्राथमिकी के बाद प्रेमी युगल को पकड़ा

समस्तीपुर. विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सांखमोहन गांव शुक्रवार की आधी रात जो हुआ, उसने पुलिस और ग्रामीणों दोनों को उलझा कर रख दिया है। एक ही रात की घटना पर दो अलग अलग कहानियां सामने आई हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया है। एक तरफ लड़की पक्ष का आरोप‌ है कि 23 जनवरी की रात करीब 1:00 बजे गांव का ही चंदन कुमार छत के रास्ते उनके घर में घुस गया और उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती करने लगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शोर मचने पर परिजनों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। वहीं, युवक के पिता दिलीप रजक का दावा है कि उनका बेटा चंदन पटना से मजदूरी कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे युवती के परिजनों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!