Samastipur

समस्तीपुर में दूल्हे के पिता का सिर फोड़ा:लव मैरिज से नाराज लड़की के परिजनों ने किया हमला

समस्तीपुर में लव मैरिज से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता की पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वार्ड-9 निवासी घायल शंकर राय(58) ने बताया कि मेरे बेटे श्याम कुमार का गांव की ही गुंजन कुमारी से करीब तीन साल से अफेयर था। दोनों कोचिंग के दौरान एक-दूसरे से मिलते थे। कुछ समय पहले प्रेम संबंध की जानकारी गांव वालों को हुई, जिसका विरोध किया गया। बालिग होने के कारण दोनों घर से भागकर गुजरात चले गए और वहां शादी कर ली।शादी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करना शुरू कर दिया। इससे नाराज लड़की के पिता अशोक राय और उनके परिजन मेरे घर पर पहुंचे। बेटे को वापस बुलाने का दबाव डाला। बात नहीं मानी तो सभी ने मिलकर बेहरमी से मारा। मारपीट में मेरे सिर फट गया।

फोटो-वीडियो डालने से भड़के

 

पीड़ित ने आगे कहा कि 30 अक्टूबर 2025 को थाने में एक लिखित आवेदन दिया था। अशोक राय और उनके परिवार के सदस्यों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। लेकिन उस आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिर से एक बार उनके बेटे ने सोशल मीडिया फोटो और वीडियो डाला था। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग भड़क गए।

 

सिर पर लगे टांके

 

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर वीरेंद्र झा की देखरेख में घायल का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति का सिर फट गया है। कई टांके लगे हैं। सीटी स्कैन करने के बाद ही प्रॉपर तरीके से इलाज किया जाएगा।वहीं, श्याम कुमार ने एक वीडियो जारी कर कहा कि गांव के ही रहने वाली गुंजन कुमारी से प्यार करते थे। विरोध के बाद हम दोनों ने घर से भागकर शादी कर लिया। गुंजन कुमारी का कहना है कि घर से कोई सामान लेकर नहीं आई हूं। अपनी मर्जी से मैंने शादी की है।

 

बयान के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

 

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल भेजा गया है। बयान दर्ज होने के बाद आवश्यक कार्रवाई को लेकर विभूतिपुर थाने भेज दिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!