समस्तीपुर में चोर होने के शक में युवक की पिटाई: पुलिस के सामने भी लोगों ने पीटा
समस्तीपुर के कल्याणपुर फुलहरा गांव में रविवार रात चोर होने के शक पर कार सवार एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इस दौरान उसके कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बाद में जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची।
इस दौरान पुलिस के सामने भी युवक को बुरी तरह पीटा गया। हालांकि किसी तरह पुलिस ने उसकी जान बचाई और अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक दरभंगा जिले बिशनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया जमालपुर गांव का मोहम्मद दाऊद बताया गया है। वह वाहन मालिक को बैठक कल्याणपुर के झखड़ा गांव जा रहा था।
उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने इस मामले में सदर डीएसपी 2 संजय कुमार को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि दरभंगा के जटमल नदी पार का रहने वाला युवक कार से फुलहरा गांव में आकर रात के करीब 2 बजे सुनसान जगह पर रुका। इसी दौरान लोगों की उस पर नजर पड़ी। क्योंकि पिछले कई दिनों से फुलहरा गांव में वाहन से आकर चोर पशु व दरवाजे आदि पर रखे सामानों की चोरी हो रही थी, इसलिए लोग सचेत बने हुए थे। करीब 15 से 20 मिनट तक उक्त युवक को यूं ही गाड़ी में देखकर लोगों ने एक-दूसरे को मोबाइल पर सूचना दी और मौके पर जुट कर उसे घेर लिया।
जब युवक को लोगों ने घेरा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसके कर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ईंट पत्थर आदि मारकर शीशा तोड़ डाला गया। वहीं कुछ युवक कार के ऊपर चढ़कर कूद कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि इस दौरान जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची। इस दौरान लोग पुलिस के सामने भी उसकी पिटाई करते रहे। जब पुलिस उसे किसी तरह खींच कर पुलिस वाहन में ले जा रही थी। इस दौरान भी लोगों ने पुलिस की गाड़ी से खींच कर उसकी पिटाई की।
घायल ने बताया कि उसके साथ कार के मालिक भी थे। हम दोनों झखड़ा गांव जा रहे थे। इसी दौरान लोगों ने हम लोगों को घेर लिया और मेरे साथ मारपीट की गई।उधर, चर्चा ये भी है कि कार सवार युवक अकेले ही अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था, जिसे लोगों ने चोर समझ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
मामले को लेकर सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि क्योंकि फुलहरा गांव में चोरी की घटनाएं हुई थी, जिस कारण लोगों को कार सवार युवक पर चोर होने का शक हुआ, जिससे लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने घायल का इलाज कराया है।
एसपी बोले- मामले की डीएसपी-2 से रिपोर्ट मांगी गई है
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि युवक की पिटाई के मामले को गंभीरता से लिया गया है। तत्काल इस मामले में सदर डीएसपी 2 को जांच का रिपोर्ट देने को कहा गया है। पीड़ित के साथ कार सवार दूसरे युवक के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। इस मामले में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। आवेदन पर प्राथमिकी की भी दर्ज कराई जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
