Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:थाना के सामने उचक्को ने एटीएम बदल उड़ाया 75 हजार रुपया

दलसिंहसराय थाना गेट के सामने लगे एटीएम से समूह का पैसा निकालने पहुंची एक महिला से दो युवकों ने पैसा निकालने का बहाना बना ए टी एम बदल कर 75 हजार रुपया खाता से निकाल कर फरार हो गया. जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित महिला घटहो निवासी संतोष राम की पत्नी रंजू देवी ने पुलिस से किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रंजू देवी ने बताया कि मंगलवार को दलसिंहसराय थाना के सामने लगे बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के ए टी एम से वह समूह का पैसा 25 हजार रुपया निकाल रही थी. तभी दो अज्ञात युवक आया और बातो में उलझा कर उनका पैसा निकालने कि बात कही. परन्तु पैसा नहीं निकला. वही कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर पैसा निकालने का मैसेस आने लगा.

 

जिससे लगा उसका ए टी एम बदल कर पैसा निकाल रहे है.खाता में समूह का 81 हजार 5 सौ पचिस रुपया था.उच्चक्को द्वार 75 हजार से ऊपर रुपया निकाल लिया.वही आवेदन मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!