Samastipur

समस्तीपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी:1 युवक की मौत, दूसरा घायल

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में बुधवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज पटना में चल रहा है। यह घटना कल्याणपुर-पूसा मुख्य पथ पर हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पहचान हुई

 

मृतक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत के वार्ड 13 निवासी महेश पासवान के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक मृतक का पड़ोसी धर्मवीर कुमार का पुत्र दिलखुश कुमार बताया गया है।जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम टारा चौक से करूआ के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मनीष और दिलखुश को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

 

डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित किया

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनीष कुमार को मृत घोषित कर दिया। दिलखुश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।नगर थाने के सहयोग से सदर अस्पताल समस्तीपुर में गुरुवार को मृतक मनीष कुमार का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

20 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई

 

बीडीओ देवेंद्र कुमार ने मृतक के आश्रितों को बिहार सरकार की ओर से मिलने वाली 20 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा।

 

आवेदन के आधार पर कार्रवाई होगी

 

मुखिया प्रतिनिधि रमेश शर्मा, उप सरपंच रजनीश कुमार, वार्ड सदस्य रौशन राय और सीपीआईएम नेता उमेश शर्मा सहित कई व्यक्तियों ने मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!