Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में ट्रक ने पिता-बेटी को कुचला, मौत:घर का सामान लाने बाइक से निकले थे दोनों

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा हो गया है, जिसमें पिता-बेटी की मौत हो गई। ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र निवासी श्रीकांत राय (48) और उनकी बेटी आस्था कुमारी (19 वर्ष) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया जा रहा कि आस्था पिता के साथ घर का सामान लाने निकली थी। खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। कच्ची-पक्की चौक के पास पहुंचते ही ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। पिता-बेटी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। घटना सदर थाना क्षेत्र की है।

 

पुलिस ने ट्रक को जब्त किया

 

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। सदर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। सदर थानेदार अश्मित कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है।हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और अब CCTV कैमरों फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!