सरस्वती मां की मूर्ति का विसर्जन के दौरान समस्तीपुर में गड्ढे में पलटी ट्रैक्टर:30 लोग थे सवार,2 बच्चों की मौत
समस्तीपुर में सरस्वती मां की मूर्ति का विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर 20 फीट नीचे गड्ढ़े में पलट गया। इसमें 30 लोग सवार थे। चार लोग दब गए। जिसमें एक ट्रैक्टर ड्राइवर और तीन अन्य लोग शामिल है। दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना चकमहेशी थाना क्षेत्र के नामापुर शांति नदी पुल के पास की है।
घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। जेसीबी की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया।
लोगों ने अंदर दबे चारों लोगों को कल्याणपुर पीएचसी भेजा, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। कल्याणपुर पीएचसी से सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
सभी लोग चकमहेसी के भुसकौल गांव से एक ट्रैक्टर पर सवार होकर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन करने के लिए सोरमार ढाल से नामापुर शांति नदी किनारे गए थे। सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के बाद सभी लोग ट्रैक्टर से वापस भुसकौल लौट रहे थे।
शांति नदी पुल के पास एक चार चक्का गाड़ी से साइड लेने के दौरान ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। जिस कारण ट्रेक्टर करीब 20 फीट नीचे गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से 4 लोग नीचे दब गए। हल्ला होने पर नामापुर और आसपास के गांव के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।
लोगों ने जेसीबी बुलाकर तत्काल ट्रैक्टर के ढाला को उठाया। बाद में सभी लोगों को उपचार के लिए कल्याणपुर पीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चकमहेसी थाना क्षेत्र के भूसकौल गांव निवासी उमाशंकर ठाकुर के 7 साल बेटा अभिराज और उनकी बेटी अनुष्का (4) को मृत घोषित कर दिया । जबकि इसी गांव के विजय त्रिवेदी और बिट्टू राम का बेटा सुमन कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। विजय त्रिवेदी ट्रैक्टर का चालक है। गंभीर रूप से जख्मी दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है।ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी बुलाकर पलटे ट्रैक्टर को पहले उठकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
