होली मिशन हाई स्कूल दलसिंहसराय में वार्षिकोत्सव संपन्न
दलसिंहसराय| स्थानीय होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में “वार्षिक उत्सव’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रत्येक अंश शिक्षा और संस्कृति के अनूठे संगम को प्रदर्शित कर रहा था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियां से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने अन्य कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मौके पर बिहार स्वर्ण आयोग सदस्य जय कृष्ण झा, प्रखंड प्रमुख, दलसिंहसराय संजीव कुशवाहा,पूर्व मुखिया मनोज कुमार कर्ण आदि गणमाण्य उपस्थित थे। विद्यालय परिवार के स्तंभों ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की, जिनमें विद्यालय के संस्थापक विभा, मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन, दीप माला रंजन, संस्थान प्रमुख अमृत रंजन, संध्या रंजन,प्रधानाचार्य तन्मय चक्रवर्ती ,प्रबंधक राहुल कुमार आदि शामिल है।