Begusarai

बेगूसराय में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर मौत:छत ढलाई के लिए छड़ बांध रहे थे

बेगूसराय।बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर में आज शाम छत ढ़लाई के लिए छड़ (सरिया) बांधने के दौरान हाई वोल्टेज प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान नूरजमापुर वार्ड नंबर-6 के रहने वाले रामजी यादव के अशोक यादव (28 वर्ष) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अशोक यादव राजमिस्त्री का काम करता था। फिलहाल वह गांव में ही काम करता था। रोज की तरह आज भी गांव के ही अवधेश यादव के घर निर्माण में छत की ढ़लाई के लिए छड़ बांधने का काम कर रहा था। इसी दौरान घर के समीप से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे वह मौके पर ही झुलस गया।

 

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

 

घटना के बाद साथ में काम कर रहे मजदूरों के द्वारा किसी तरह विद्युत प्रवाहित तार से अलग किया गया। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए बलिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।अशोक यादव अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जो राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार एवं बच्चों का भरण पोषण करता था। मृतक के तीन छोटे-छोटे बेटे हैं, उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

घटना के संबंध में बलिया थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली। पुलिस बल भेज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!