हाजीपुर–बछवारा रेलखंड के पटोरी में महिला की ट्रेन से कटकर मौत
“हाजीपुर–बछवारा रेलखंड के पटोरी में महिला की ट्रेन से कटकर मौत
समस्तीपुर।शाहपुर पटोरी.थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर–बछवारा रेलखंड पर एएनडी कॉलेज गेट के समीप 24 नंबर रेलवे गुमटी के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात 30 वर्षीया महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ एवं जीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला रेल पटरी के पास मौजूद थी।
इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। मृत महिला की पहचान शाम तक नहीं हो सकी थी। महिला ने लाल-काले रंग की ऊनी ब्लाउज, ओढ़नी तथा नीले रंग की जूती पहन रखी थी।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। आरपीएफ एवं जीआरपीएफ द्वारा आसपास के थानों तथा रेलवे स्टेशनों को सूचना भेजकर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
