Begusarai

तेल टैंकर ने 112 पुलिस वाहन को टक्कर मारी: बछवाड़ा में दो पुलिसकर्मी घायल

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर फतेहा पुल के पास एक तेल टैंकर ने 112 पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में वाहन में सवार एक एसआई सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। टक्कर के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 112 पुलिस का वाहन मुरली टोल से फतेहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रसीदपुर की ओर से आ रहे तेल टैंकर ने पुलिस वाहन को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

वाहन में लगे एयरबैग खुलने के कारण एसआई के. डी. पासवान और उनके साथी पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन उन्हें हल्की चोटें लगी हैं। घटना के तुरंत बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही बछवाड़ा पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!