पहला क्वार्टर फाइनल में पिंटू इलेवन ने मोनाजिर इलेवन को 8 विकेट से हराया
दलसिंहसराय। बाजार समिति के प्रांगण में चल रहे बाजार समिति क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित स्व० राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 5 का पहला क्वार्टर फाइनल मैच मोनाजिर इलेवन बल्लोचक और पिंटू इलेवन के बीच खेला गया।
टॉस मोनाजिर इलेवन ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में अपने 7 विकेट खोकर 198 रन का स्कोर किया। बल्लेबाजों में अभिनव ने 50, इंदल ने 38, भज्जी ने 28 और चिक्कू ने 26 रन बनाए। वहीं इनके विपरीत विकास ने 3, जाहिद ने 2 और अमित और राहुल ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य पूरा करने उतरी पिंटू इलेवन ने 13 ओवर में अपने 2 विकेट के नुकसान पर 200 रन पूरा करते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया और इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया। टीम के बल्लेबाजों में आदर्श ने 96 रन, बिहारी ने 51 रन और अमित ने 23 रन बनाए ।
जबकि इनके विपरीत भज्जी और इंदल को 1-1 विकेट हासिल हुआ। इस मैच के बेस्ट प्लेयर आदर्श को घोषित किया गया जिन्हें आज के अतिथि प्रदीप कुमार के हाथों मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गयी। आदर्श ने 44 गेंदों पर 96 रन बनाए जिसमें 8 छक्का और 9 चौके शामिल थे। इस मैच में अम्पायर बक रूप में सुमित और नफीस थे, स्कोरिंग रूपक ने किया, जबकि गुरुदेव कुमार पटेल की कॉमेंट्री ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के दौरान बाजार समिति क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष विनय कुमार, सितारा, अमन, समीर, बंटी, नीरज, अनीश, नीतीश, पुजारी, वीरू, सुशांत, मोती और मोहम्मद आलमीन के अलावे भारी संख्या में खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
