Samastipur

“समस्तीपुर जिला नेटबॉल संघ की स्थापना से खिलाड़ियों की सहभागिता होगी सुनिश्चित

समस्तीपुर जिला नेटबॉल संघ की स्थापना के लिए रविवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया. इसके अंतर्गत नेटबॉल खेल में समस्तीपुर जिले के स्कूली बच्चे आगे बढ़े इस बात पर विशेष बल दिया गया. शिक्षक सिद्धार्थ शंकर ने कहा कि नेटबॉल एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी और तेज गति वाला टीम खेल है जिसमें गेंद को पास करके और विरोधी टीम के गोल में स्कोर करके अंक हासिल किये जाते हैं. यह टीम वर्क, कौशल और शारीरिक सहनशक्ति पर आधारित है, जिसमें विभिन्न प्रारूप प्रतिस्पर्धा को और बढ़ाते हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिला नेटबॉल संघ की स्थापना से जिले के खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित होगी. वह राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिला एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे. स्कूली स्तर पर खिलाड़ियों के चयन के लिए इस खेल का सफल आयोजन हो सके इसके लिए हम सभी को एकजुटता के साथ योगदान देना होगा, ताकि छात्रों का चयन जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हो सके.

 

 

जिला नेटबॉल संघ के मीडिया प्रभारी रजनीश कुमार पांडेय ने बताया कि इस बैठक नेटबॉल संघ के संरक्षक चंदन कुमार ने सिद्धार्थ शंकर को जिला नेटबॉल संघ के उपाध्यक्ष पद के नाम की घोषणा की. जिसे बिहार राज्य नेटबॉल संघ के महासचिव संतोष कुमार, जिला सचिव राहुल कुमार, उमेश कुमार, अंकेश कुमार सहित सभी सदस्यों ने कर्तवध्वनि से स्वागत किया. मौके पर जिला सचिव राहुल कुमार, अमरजीत कुमार, अभिषेक राज, नवनीत कुमार, ज्योति श्रीवास्तव आदि उपस्थित मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!