Samastipur

समस्तीपुर में डॉक्टर गिरीश कुमार को मिला सीएस का प्रभार,हार्ट अटैक से डॉ. एस. के चौधरी की हुई थी मौत

समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉक्टर एस. के. चौधरी के निधन के बाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार को वैकल्पिक व्यवस्था तक प्रभार सौंपा है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. राजीव कुमार सिंह की ओर से एक लेटर जारी किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बुधवार को जारी पत्र में कहा गया कि एसके चौधरी के आकस्मिक निधन हो जाने के कारण यह पद रिक्त हो गया है। इस स्थान पर जब तक किसी दूसरे डॉक्टर को सिविल सर्जन नहीं बनाया जाता है तब तक सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर गिरीश कुमार सिविल सर्जन का भी प्रशासनिक कामकाज देखेंगे। क्षेत्रीय अपर निदेशक का यह पत्र डीएम, दरभंगा के आयुक्त, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक, निदेशक प्रमुख प्रशासन पटना और स्वास्थ्य विभाग के सचिव पटना को भी भेजी गई है।

 

20 जनवरी को कर्पूरी ग्राम में हार्ट अटैक आने से निधन

 

डॉक्टर एसके चौधरी (63) 20 जनवरी को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम में ‘कर्पूरी जयंती समारोह’ की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान एसके चौधरी को चक्कर आया और वे गिर गए। इसके बाद सिविल सर्जन को तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

गंगा तट पर किया गया अंतिम संस्कार

 

शव को अंतिम दर्शन के लिए बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में रखा गया था। जहां श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया । जिसमें जिले भर के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। इसके बाद सिमरिया घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।पद पर रहते हुए समस्तीपुर के एसके चौधरी दूसरे सिविल सर्जन हुए जिनकी मौत हो गई। इससे पूर्व कोरोना के समय में डॉक्टर आर आर झा का निधन हो गया था। एसके चौधरी इसी महीने की 31 जनवरी को रिटायर होने वाले थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!