बाढ़ में ट्रेन से कटकर मौत:इलाज कराने पटना जा रहा था
पटना जिले के बाढ़ रेल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक 18 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।पटना जिले के बाढ़ रेल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक 18 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शांति टोला निवासी अखिलेश कुमार के रूप में हुई है, जो अपने इलाज के लिए पटना जा रहा था।
अखिलेश कुमार शहर के रामचंद्र हार्डवेयर दुकान में काम करता था। जानकारी के अनुसार, उसके पेट में जख्म था, जिसके बेहतर इलाज के लिए वह मंगलवार को पटना जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था।
इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। युवक की आकस्मिक मौत से परिजनों में दुख का माहौल है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
