दलसिंहसराय:टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में समस्तीपुर तीन विकेट से जीता,दलसिंहसराय बनी उपविजेता
दलसिंहसराय शहर के छात्रधारी उच्च विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मुकाबला बड़े उत्साह और रोमांच के साथ खेला गया.निर्णायक मुकाबले में दलसिंहसराय क्रिकेट क्लब और समस्तीपुर की टीमों के बीच शानदार प्रदर्शन देखने को मिला.समस्तीपुर की टीम ने दलसिंहसराय को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया.
वही टॉस जीतकर दलसिंहसराय क्रिकेट क्लब के कप्तान कुणाल मणि ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया.शुरुआती ओवरों में सलामी बल्लेबाजों ने संयम से पारी संभाली और रनों की गति को आगे बढ़ाते हुए टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए.टीम की ओर से सत्य सेतु ने शानदार शतक जड़ते हुए 112 रनों की जबरदस्त पारी खेली. उनके साथ रोहन पांडे ने 50 रन और चैतन्य ने 15 रनों का योगदान दिया.
गेंदबाजी में समस्तीपुर की ओर से राहुल रोनाल्ड और आदित्य झा ने शानदार प्रदर्शन किया.दोनों ने तीन-तीन विकेट झटके और टीम को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचाया.लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर की शुरुआत थोड़ी धीमी रही,परंतु चौथे विकेट के बाद बल्लेबाजों ने अहम साझेदारी करते हुए मैच को रोमांचक बना दिया.
समस्तीपुर की ओर से बल्लेबाजी में आदित्य कुमार ने बेहतरीन 99 रनों की पारी खेली और जीत में निर्णायक भूमिका निभाई. वहीं राम सुरेश सूरी ने 48 रन नाबाद और गिरधर ने 25 रनों का योगदान दिया.टीम ने 18.4 ओवर में सात विकेट खोकर 211 रन बनाते हुए यह फाइनल मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया.
मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार आदित्य कुमार को मिला।
फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार आदित्य कुमार को उनके शानदार 99 रन और पूरे टूर्नामेंट में कुल 325 रनों के कारण दिया गया.पुरस्कार वितरण का कार्य मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व खिलाड़ी नंदकुमार चौधरी द्वारा किया गया.विजेता और उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार और विजेता कप प्रदान किया गया.
इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री लखींद्र पासवान,विधान परिषद सदस्य तरुण कुमार चौधरी,बीजेपी जिला अध्यक्ष शशिधर झा,आयोजन समिति के अध्यक्ष सतवंत कुमार चौधरी,प्रियवंत कुमार चौधरी, पूर्व कप्तान मोहम्मद नवाब, ज्योति कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार चौधरी, देवेश मोनी, नफीस सौहेल तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे. संचालन कुशल अंपायर विकास कुमार, पंकज और उमेश राय ने किया.वहीं,ऑनलाइन स्कोरिंग की जिम्मेदारी माधव कुमार और प्रखर ने संभाली तथा ऑफलाइन स्कोरिंग में आयोजन समिति के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
