Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:विकास वैभव ने शिक्षा,समता,उद्यमिता विषय पर युवाओं का मार्गदर्शन किया।

दलसिंहसराय,शहर के काली चौक स्थित एक होटल में जन संवाद में आइये मिलकर प्रेरित करें बिहार लेटसइंस्पायबिहार के माध्यम से लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत बने गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव पहुँचे जहाँ एक कार्यक्रम पुरुषोत्तम भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया.वही कार्यक्रम की शुरुआत विकास वैभव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा,होली मिशन के चेयरमैन धर्मेंश रंजन उर्फ़ अंकुर,चंद्रमनी सिंह,डॉ. डीएन सिंह,ललन ईश्वर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

श्री वैभव ने जन संवाद के माध्यम से शिक्षा, समता, उद्यमिता विषय पर युवाओं का मार्गदर्शन किया और लेटसइंस्पायबिहार से जुड़ने का लोगों से आग्रह किया.उपस्थित सभी अतिथियों ने युवाओं को अच्छे रास्ते पर चलने की बात कही.होली मिशन के छात्रों ने अभय मोहन के अध्यक्षता स्वागत गीत से कार्यक्रम में समा बाँध दिया.

 

मौके पर कार्यक्रम के आयोजक पुरुषोत्तम भारद्वाज और विकास कुमार गिरी ने आगत अतिथियों को मिथिला परम्परा के अनुसार पाग चादर एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया.धन्यवाद ज्ञापन प्रो.सत्यसंध भारद्वाज ने किया.मौके पर प्रिंस सिंह, सोनू राजपूत,राम सेवक सिंह, अभिषेक पोद्दार,,सौरव चौधरी,,निरंजन झा,,मिलटन चौधरी,राजीव चौधरी,प्रेम दास, मुस्तफापूर पंचायत के पूर्व मुखिया रहमतुला जी, हिमांशु मिश्रा, मनीष झा,,इत्यादि उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!