दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर नमो भारत रैपिड ट्रेन के ठहराव का किया मांग
दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर नमो भारत रैपिड रेल ट्रेन नंबर – 94803/94804 के ठहराव कि मांग मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर एंव मंडल महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेववे, हाजीपुर से जिला असंगठित कामगार एंव कर्मचारी कांग्रेस संघ के जिलाध्यक्ष फैज अहमद फैज,सत्यनरायण सिंह, उदय कांत चौधरी, गोपाल प्रसाद, अवधेश कुमार ने किया है.उन्होंने बताया कि यह ट्रेन एक महत्वपूर्ण एवं तीव्र यात्री सेवा है।
जिसका दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में ठहराव निर्धारित नहीं है.जिसके कारण क्षेत्र की आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक,शैक्षणिक एवं घनी आबादी वाला क्षेत्र है।
यहाँ से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र छात्राएँ, श्रमिक एवं कर्मचारी, व्यापारी वर्ग एवं चिकित्सीय आवयश्कताओं हेतु यात्रियों का आवागमन निकटवर्ती एवं दूरस्थ शहरों की ओर सहित इस प्रदेश की राजधानी पटना होता रहता है.इसलिए नमो भारत रैपिड ट्रेन का दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जाये।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
