Dalsinghsarai

दलसिंहसराय पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ चलाया अभियान, 5 हजार लीटर शराब विनष्ट किया

दलसिंहसराय,अवैध देशी शराब निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित स्थानीय टास्क फोर्स (एलटीएफ) ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में तैयार और अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट किया.अभियान के तहत बुलाकीपुर,मालपुर,कामराव तथा आसपास के चौड़, गाछी और केला बगान क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण की कई भट्टियों को ध्वस्त किया गया.पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग पांच हजार लीटर से अधिक देशी शराब और लहन को नष्ट किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जबकि शराब निर्माण में प्रयोग किए जा रहे ड्रम, बर्तन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई.पुलिस अधिकारियों के अनुसार,सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कुछ ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से अवैध रूप से देशी शराब का कारोबार चल रहा है.इसी सूचना पर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया.

 

 

इस दौरान थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम, एलटीएफ प्रभारी रामकुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल थे.डीएसपी ने बताया कि अवैध शराब निर्माण करने वालों की पहचान की जा रही है.दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!