दलसिंहसराय:नीट छात्रा समेत बिहार के अन्य छात्राओं के दुष्कर्म मामले में किया विरोध प्रदर्शन
दलसिंहसराय,आइसा द्वारा पटना में नीट छात्रा समेत बिहार के अन्य जिले के छात्रा के साथ हुए बलात्कार एवं हत्या की घटना के विरोध में आर.बी.कॉलेज दलसिंहसराय के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया.जिसका अध्यक्षता नीतीश राणा व संचान राजीव कुमार नें किया. नीतीश राणा ने कहा कि बिहार में लगातार हत्या और बलात्कार की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं.
जिससे आम लोगों, विशेषकर छात्राओं और महिलाओं में भय का माहौल है. यह स्थिति तथाकथित “सुशासन राज” के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है.आइसा ने आरोप लगाया कि दिल्ली से लेकर पटना तक बलात्कार की संस्कृति को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है.जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार उन्हें रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है.
प्रदर्शनकारियों ने पटना पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि न्याय की मांग कर रहे पीड़ित छात्रा के परिजनों को न्याय दिलाने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया गया,जो पूरी तरह अमानवीय और लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है.विरोध प्रदर्शन में कुंदन यादव,अभिषेक,राजीव कुमार, मिशा कुमारी, नीलम कुमारी, अंशु कुमारी, आरती कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
